2008-09-27 17:16:58

चीनी अंतरिक्षयात्री ने पहली बार स्पेस वाल्क पूरा किया

27 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर चीनी अंतरिक्षयात्री चैइ ची कांग शनचो सात समानव अंतरिक्षयान के बाहर निर्धारित गतिविधि पूरा कर अंतरिक्षयान में वापस लौट आए हैं । यह इस का बात का प्रतीक है कि चीनी अंतरियात्री की पहली स्पेस वाक को पूरी सफलता हासिल हुई है ।

अपने देश में बने अंतरिक्षयात्री सूट पहनकर चीनी अंतरिक्षयात्री चैइ ची कांग अंतरिक्षयान के बाहर लगभग 20 मिनट ठहरे और माड्यूल के बाहर रखे परीक्षण नमूने को वापस भी अपने साथ लाये हैं ।

विशेषज्ञों के विचार में अंतरिक्षयान के बाहर चीनी अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष में जो प्रथम बार गतिविधि करने में सफलता पायी है ,वह माड्यूल के बाहर निकलने से संबंधित तकनीक में चीन की एक बडी प्रगति है । और यह इस बात का प्रतीक है कि चीन ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला व स्पेस स्टेशन के निर्माण की ओर एक बडा कदम बढ़ाया है ।

शन चो सात समानव अंतरिक्षयान 25तारीख को चीन के चो छुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से छोडा गया ,जिस का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्षयान के बाहर चीनी अंतरिक्षयात्री की पहली स्पेस वाक करना और संबंधित तकनीक पर महारत हासिल करना है ।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040