26 सितंबर को शनचो नम्बर सात अंतरिक्षयान पूर्वयोजनानुसार अपना पथ बदलकर पृथ्वी तल से बाहर 343 किलोमीटर के पथ में प्रवेश किया। अब अंतरिक्षयात्री अंतरिक्षयान से बाहर सूट का गठन कर रहे हैं।
26 सितंबर को सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर शनचो नम्बर सात अंतरिक्षयान ने सफलता से पथ बदला। 10 बजकर 20 मिनट पर अंतरिक्षयात्री चाए ची कांग और ल्यू पो मिंग ने अंतरिक्षयान से बाहर सूट का गठन शुरू किया। सभी काम सुचारू रूप से हो गया।
26 सितंबर को सुबह चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने च्यु छ्वेन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र में उड़ान का काम करने वाले प्रतिनिधियों से मुलाकात की। (ललिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |