2008-09-26 10:12:49

विदेशी विशेषज्ञों व अधिकारियों ने शनचो सात अंतरिक्षयान प्रक्षेपण से विश्व अंतरिक्ष कार्य के विकास के लिए योगदान का मूल्यांकन किया

चीन के शनचो सात अंतरिक्षयान 25 सितंबर को सफलता से छोड़ने के बाद कुछ देशों के अंतरिक्ष विशेषज्ञों व अंतरिक्ष संस्थाओं के अधिकारियों ने क्रमश:कहा कि शनचो सात अंतरिक्षयान को सफलता से छोड़ने से विश्व अंतरिक्ष कार्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन के साथ सहयोग आगे बढाने की आशा भी प्रकट की।

अमरीकी अंतरिक्ष ब्यूरो के सार्वजनिक मामले के लिए जिम्मेदार श्री ब्रूक्स ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बातचीत भूमंडल व अंतरिक्ष के बारे में मानव जाति की जानकारी बढेगी। चीन की अंतरिक्ष परियोजनाओं से भूमंडल व अंतरिक्ष के विज्ञान के क्षेत्र में चीन व अमरीका के बीच सहयोग को मौका मिलेगा।

युरोपीय अंतरिक्ष संस्था के अनेक विशेषज्ञों का विचार है कि शनचो पांच से शनचो सात तक अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन के तेज विकास ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है।

युरोपीय अंतरिक्ष ब्यूरो के चीन व रूस के साथ सहयोग मामले के जिम्मेदार श्री बेरक्विस्त ने जोर देते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन का विकास एक खतरा नहीं है बल्कि युरोपीय अंतरिक्ष ब्यूरो के लिए मौका भी है। शनचो अंतरिक्षयान का विकास किया जाएगा, जो भविष्य में दोनों पक्षों के बीच सहयोग के लिए आधार बनेगा।
फ्रांस की संसद के अध्यक्ष श्री अक्कोयेर ने कहा कि मुझे खुशी है कि शनचो सात अंतरिक्षयान सफलता से प्रक्षेपित किया गया है। अंतरिक्ष कार्य के विकास से मानव जाति को खाद्य-पदार्थों, वातावरण, अर्थतंत्र व समाज आदि विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए लाभ मिलेगा। शनचो सात अंतरिक्षयान का अभियान विश्व के अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए योगदान करेगा।

इज़राइल के फिशेर अंतरिक्ष रणनीतिक अनुसंधन ब्यूरो के अंतरिक्ष अनुसंधन केंद्र के अध्यक्ष श्री टाल इन्बार ने कहा कि चीन के अंतरिक्ष कार्य का विकास तेजी से हो रहा है। उन्हें खुशी है कि इस क्षेत्र में चीन ने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कीं हैं। उन्होंने कहा कि समानव अंतरिक्ष तकनीक व अंतरिक्ष प्रयोगशाला का निर्माण चीन के अंतरिक्ष कार्य के विकास की दिशा में समुचित कदम हैं। विश्वास है कि अंतरिक्ष में चीन का अनुसंधान शांति के लिए है।