2008-08-02 16:13:34

स छ्वान प्रांत में ऑलिंपिक मशाल रिले की योजना तैय की गयी

पेइचिंग ऑलिंपिक मशाल रिले की स छ्वान प्रांत की आयोजन कमेटी ने पहली तारीख को दक्षिण पश्चिमी चीन के स छ्वान प्रांत में ऑलिंपिक मशाल रिले की योजना जारी की। योजनानुसार, मशाल रिले 3 से 5 अगस्त तक क्वांग एन, ल शान और छङ तु तीन शहरों में आयोजित होगी।

पूर्वयोजनानुसार, मशाल रिले 15 से 18 जून तक स छ्वान के क्वांग एन, म्येन यांग, क्वांग हेई, ल शान, ज गुंग, ई पींग , दु च्यांग यैन और छङ तु आठ शहरों में आयोजित होनी थी। लेकिन, 12 मई को स छ्वान के वन छ्वान में 8 तीव्रता वाले भारी भूकंप आया। स छ्वान प्रांत की स्थिति के मद्देनजर पेइचिंग ऑलिंपिक आयोजन कमेटी ने मशाल रिले की दौड़ व समय का नया बंदोबस्त किया। ज गुंग, ई पींग एवं दु च्यांग यैन तीन शहरों में मशाल रिले की दौड़ को रद्द कर दिया गया, जबकि क्वांग हेई और म्येन यांग दो स्थलों में मशाल की प्रदर्शनी होगी।

परिचय के अनुसार, अब स छ्वान प्रांत में ऑलिंपिक मशाल रिले की कुल लम्बाई 28 किलोमीटर है, कुल 862 मशाल धारक रिले और प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जिन में 29 भूकंप मुकाबला व राहत कार्य के वीर भी मशाल धारक के रूप में भी शामिल हैं। (श्याओयांग)