2008-07-31 18:29:55

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले हबेई प्रांत के थांग शान शहर में समाप्त

पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले 31 जुलाई को उत्तर चीन के बड़े औद्योगिक शहर यानी हबेई प्रांत के थांग शान शहर में समाप्त हुई।

31 तारीख को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर थांग शान शहर में ऑलंपियाड की मशाल रिले शुरु हुई। चाइना रेडियो इंटरनेशनल के खेल संवाददाता श्री वांग छी 95वें मशालधारक बने। थांग शान शहर की मशाल रिले में कुल 208 मशालधारकों ने भाग लिया।

31 तारीख को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले हबेई प्रांत में समाप्त हुई। 1 अगस्त को पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले सहायक आयोजक शहर थिए चिंग में आयोजित होगी।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040