Web  hindi.cri.cn
    वांग यी की जापानी विदेश मंत्री से भेंट
    2017-08-08 17:26:49 cri

    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 7 अगस्त को फिलिपींस के मनीला में आयोजित 7वीं पूर्वी एशिया सम्मेलन की विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के दौरान नये जापानी विदेश मंत्री तारो कोनो से भेंट की।

    वांग यी ने कहा कि चीन और जापान आपसी पड़ोसी देश हैं। लंबे समय से चले आ रहे चीन-जापान मतभेद से न केवल दोनों देशों के हितों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिये ठीक नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में चीन-जापान संबंध ने अधिक चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना किया है। क्या जापान वास्तव में चीन को अपना भागीदार समझना चाहता है या नहीं। आशा है कि जापान की करनी कथनी के अनुकूल हो सकेगी। चीन के सामने जापान दोनों देशों के बीच संबंध में सुधार करना कहता था, कुछ समय बाद हर जगह चीन को परेशानी हुई। इस व्यवहार के बदले जापान को चीन-जापान संबंध में सुधार पर सकारात्मक रवैया को विशिष्ट नीतियों और कार्यों तक कार्यान्वित करना चाहिये। वांग यी ने कहा कि मंत्री तारो कोनो के पिता योहि कोनो एक राजनीतिज्ञ थे, जो ऐतिहासिक विवेक और स्वतंत्र व्यक्तित्व थे। चीन और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ाने के लिये उन्होंने अपनी सारी शक्तियां लगा दी थीं। आशा है कि विदेश मंत्री तारो कोनो अपने पिता के सही विचारों को आगे बढ़ाते हुए अपने कार्यकाल में दोनों पक्षों के बीच संबंध में वास्तविक सुधार करने के लिये प्रयास कर सकेंगे।

    तारो कोनो ने कहा कि जापान चीन पर ध्यान देता है। जापान और चीन कंधे से कंधे मिलाकर एशियाई कायाकल्प और विश्व शांति के लिये महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वर्ष 2017 जापान-चीन राजनयिक संबंधों को सामान्य होने की 45वीं वर्षगांठ है। आशा है कि दोनों पक्ष संर्पक को बढाएंगे, वार्ता की बहाली करेंगे, आपसी समझ को मजबूत करेंगे और संबंध में सुधार जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस बात के लिये स्वयं वे ईमानदार प्रयास करना चाहते हैं।

    वांग यी ने तारो कोनो को दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चीन के राय की व्याख्या की। उन्होंने आग्रह किया कि जापान को दक्षिण चीन सागर की स्थिति में सुधार करने की तथ्य और इस बात पर चीन व आसियान देशों के प्रयास का सम्मान करना चाहिये।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040