दक्षिण एशिया में बायोमास जल से पैदा होने वाला काला कार्बन छिंगहाई तिब्बत पठार के गर्म होने का मुख्य कारण है। हालांकि इसकी आधारभूत विशेषता व स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं है। वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के बाद उक्त बातें कहीं। और अनुसंधान का परिणाम हाल ही में वायुमंडलीय रसायन विज्ञान व भौतिकी पर जारी किया गया।
बायोमास जल वायु में ज्यादा कार्बन और ग्रीन हाऊस गैस आदि के मुख्य स्रोतों में से एक है। वे स्पष्ट रूप से अपने क्षेत्र यहां तक कि विश्व वायु की रासायनिक संरचना को बदल सकते हैं। छिंगहाई तिब्बत पठार का पड़ोसी दक्षिण एशिया उत्तरी गोलार्ध में बायोमास जल सबसे गंभीर क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र का बायोमास जल न सिर्फ़ स्थानीय जलवायु, पर्यावरण व मानव के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है, बल्कि हवा चलने पर वह छिंगहाई तिब्बत पठार के फ़्रोजन लैंड पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
चंद्रिमा