Web  hindi.cri.cn
    वैज्ञानिक हुआंग तान्येन के कारनामे से व्यापक चीनी प्रभावित
    2017-07-13 10:49:50 cri

    हुआंग तान्येन चीनी मशहूर अंतरिक्ष भौतिक वैज्ञानिक थे। उन्होंने चीनी अंतरिक्ष कार्य के विकास के लिए असाधारण योगदान दिया था। 8 जनवरी 2017 को बीमारी के कारण उनका देहांत हो गया। हुआंग तान्येन के कारनामे से चीनी नेताओं समेत असंख्य चीनी लोग गहराई से प्रभावित हुए हैं।

    हाल ही में सीआरआई संवादाता ने वैज्ञानिक हुआंग के साथियों के साथ एक साक्षात्कार किया था जिसमें उन्होंने हुआंग के बारे में बहुत सी जानकारियां दीं और कहा कि हमें उन भौतिक वैज्ञानिक से बहुत कुछ सीखना चाहिए जिससे हम अपने देश को प्रगति की राह पर अग्रसर कर सकें और आम लोगों के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें।

    हुआंग तान्येन ने ब्रिटेन में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की थी और कैंब्रिज विश्वविद्लाय की ARKEX पृथ्वी भौतिक कंपनी के आरडी विभाग के निदेशक रहे थे। लेकिन मातृभूमि के प्रति गहरे प्रेम के कारण वे वर्ष 2009 में वे वापस स्वदेश लौट आए और चिलिन विश्वविद्यालय में शामिल हुए। वे सालभर अध्ययन में जुटे रहे और चार सौ से अधिक वैज्ञानकों का नेतृत्व कर अनेक चोटी स्तरीय तकनीकों के अनुसंधान में बड़ी सफलताएं पाईं। (वेइतुङ)

    1  2  3  4  5  6  7  8  9  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040