तिब्बत में भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में बाढ़
2017-07-11 15:26:58 cri
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ व भूस्खलन आदि घटनाएं हुईं।
10 जुलाई को तिब्बत के छांगतू शहर की स्थानीय सरकार से मिली खबर के अनुसार 8 जुलाई की सुबह 4 बजे छांगतू शहर के च्यांगडा काउंटी तथा नदी के ऊपर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। जिससे इस काउंटी से गुजरने वाली ज़ीछू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जल ने तटबंध को पार किया। बाढ़ ने शहर की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया है। साथ ही कई रास्ते व पुल भी बाढ़ में बर्बाद हो गये हैं।
इस बार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में च्यांगडा काउंटी, लेइवूछी काउंटी, छाया काउंटी, तिंगछिंग काउंटी और कानो क्षेत्र आदि शामिल हुए हैं। 4300 से अधिक नागरिकों को स्थानांतरित किया गया है। इसलिये बाढ़ में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
चंद्रिमा