Web  hindi.cri.cn
    चीन में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध शुरु होने की 80वीं वर्षगांठ
    2017-07-07 18:43:45 cri
    दूसरा विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध के दौरान चीनी जनता ने 14 सालों में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध किया। 80 वर्ष पहले यानी 7 जुलाई 1937 को पेइचिंग में लु कोउछ्याओ आक्रमण विरोधी युद्ध हुआ, जो चीन में पूर्ण रूप से जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध शुरु होने का प्रतीक है। इस वर्ष 7 जुलाई को चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के शुरु होने की 80वीं वर्षगांठ है। देश भर के कई स्थलों में स्मृति गतिविधियां आयोजित हुईं।

    7 जुलाई को सुबह चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के शुरु होने की 80वीं वर्षगांठ से जुड़ा स्मृति समारोह दक्षिण पेइचिंग शहर के लु कोउछ्यांग स्थित जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध स्मृति भवन में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिवालय के महासचिव ल्यू युनशान ने समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के शुरु होने की 80 वर्षगांठ मनाने का उद्देश्य इतिहास को याद करते हुए शांति को मूल्यवान समझते हुए भविष्य की रचना करना है। इसके साथ ही ऐतिहासिक तथ्यों को बनाए रखते हुए न्याय की रक्षा की जाएगी, विश्व शांति को बनाए रखते हुए मानव जाति के समान भाग्य वाले समुदाय की स्थापना को आगे बढ़ाया जाएगा।

    जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध स्मृति भवन में चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। 7 जुलाई को शांगहाई, नानचिंग और हार्पिन आदि शहरों में समारोह, प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां चलाई गईं।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040