Web  hindi.cri.cn
    हेम्बर्ग के मेयर से मिले चीनी राष्ट्रपति
    2017-07-07 11:29:48 cri

    चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 जुलाई को हैम्बर्ग शहर में हैम्बर्ग के मेयर ओलाफ स्कॉल्ज़ से मुलाकात की।

    शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि हैम्बर्ग जर्मनी का मुख्य बंदरगाह शहर है और सबसे पहले चीन के साथ सहयोग करने वाले यूरोपीय शहरों में से एक है। अभी हैम्बर्ग चीन-यूरोप समुद्री सिल्क रोड का मुख्य बंदरगाह है। चीन हैम्बर्ग एक पट्टी एक मार्ग रणनीति का निर्माण में शामिल करने पर स्वागत करता है। उम्मीद जताई है कि चीन हैम्बर्ग के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रैक्टिकल सहयोग मजबूत करेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जर्मनी, विशेषकर हैम्बर्ग जी20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारी कर रहा है। चीन इस पर जर्मनी का समर्थन करता है। आशा है कि हैम्बर्ग शिखर सम्मेलन सफलता से आयोजित किया जा सकेगा।

    ओलाफ स्कॉल्ज़ ने शी चिनफिंग की जर्मनी यात्रा पर स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि हैम्बर्ग एक ओपन बंदरगाह शहर है, बहुत ज्यादा चीनी उद्यमों ने हैम्बर्ग में अपने व्यापार विस्तार किया। हैम्बर्ग चीन के एक पट्टी एक मार्ग की सुझाव को समर्थन करता है, आशा है कि हैम्बर्ग चीन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर जर्मनी-चीन और यूरोप-चीन संबंध मजबूत करने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

    (मीरा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040