चीन-मालदीव पुल के मुख्य भाग का निर्माण पूरा
2017-07-07 11:04:12 cri
चीन-मालदीव मैत्री पुल के मुख्य भाग के प्लैट्फॉर्म का निर्माण 6 जुलाई को समाप्त हुआ। इससे जाहिर होता है कि इस पुल के 70 प्रतिशत भाग ने ऊपरी ढांचागत निर्माण के चरण में प्रवेश कर लिया है।
बताया जाता है कि इस पुल की कुल लंबाई 2 किलोमीटर है। निर्माण में सबसे मुश्किल चरण पुल के मुख्य भाग का निर्माण था। मालदीव के आवास व आधारभूत संस्थापन निर्माण मंत्री मोहमेद मुइज्जु ने उसी दिन वहां जाकर मुख्य भाग के निर्माण की समाप्ति को देखा। उन्होंने चीन की निर्माण तकनीक व गति पर उच्च मूल्यांकन किया।
वर्तमान में पुल का निर्माण योजना से ज्यादा तेज है। अनुमान है कि अगस्त 2018 से इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
चंद्रिमा