Web  hindi.cri.cn
    राष्ट्रपतियों के बीच भेंटवार्ता में रूस अमेरिका संबंध की भविष्य तय करने की रूस को आशा
    2017-07-01 15:21:42 cri

    रूस को आशा है कि जी-20 के हैम्बर्ग शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबंधों का भविष्य तय किया जाएगा। रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 30 जून को यह बात कही।

    लावरोव ने उस दिन मॉस्को में आयोजित वार्षिक प्रामाकॉव रीडिंग्स इंटरनेशनल फोरम में कहा कि रूस अमेरिका संबंध वर्तमान दुनिया के लिए विशेष महत्व है, जिससे गारंटी रणनीति की स्थिरता, क्षेत्रीय संघर्ष के समाधान समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मामले के समाधान का फैसला किया जाता है। रूस अमेरिका संबंध अमेरिका के आंतरिक राजनीतिक संघर्ष होने का बहाना बन गया है। विश्व के कई देशों ने वर्तमान रूस अमेरिका संबंधों की असामान्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।

    उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि पुतिन और ट्रम्प के बीच अकेली मुलाकात नहीं हुई, लेकिन पहले उन्होंने फोन पर वर्तमान असामान्य स्थिति बदलने की इच्छा व्यक्त की और कुछ ठोस मामलों पर सहमति भी बनाई।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040