Web  hindi.cri.cn
    रूस पर लगायी गई आर्थिक पाबंदी और 6 महिने तक जारी : यूरोपीय संघ
    2017-06-29 10:28:46 cri
    मिंस्क समझौते के कार्यान्वयन की स्थिति अच्छी न होने की वजह से यूरोपीय संघ एक बार फिर रूस पर लगाई गई आर्थिक पाबंदी की अवधि को लम्बा करेगा, जो 31 जनवरी 2018 तक जारी रहेगी। यूरोपीय संघ की परिषद ने 28 जून को बयान जारी कर यह बात कही।

    यूरोपीय संघ ने मुख्यतः बैंकिंग, ऊर्जा, रक्षात्मक मामले, सैन्य और नागरिक उत्पादन आदि क्षेत्रों में रूस पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अनुसार 3 रूसी ऊर्जा उद्योगों, 3 रक्षात्मक मामला उद्योगों, 5 राष्ट्रीय बैंकिंग संस्थाओं और उनकी स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों का यूरोपीय संघ के पहले और दूसरे स्तरीय पूंजी बाज़ार में प्रवेश करने को सीमित कर दिया। यूरोपीय संघ और रूस के बीच हथियार के आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया। रूस के खिलाफ़ तेल पूर्वेक्षण और उत्पादन जैसे क्षेत्रों में तकनीक और सेवा को सीमित किया गया। इसके साथ ही रूस को सैन्य प्रयोग के लिए सैन्य और नागरिक उत्पादों के निर्यात पर भी पाबंदी लगाई गई।

    गौरतलब है कि जुलाई 2014 में रूस के"पूर्वी यूक्रेन में अस्थिरता बनाने"की वजह से यूरोपीय संघ ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया, फिर इसी वर्ष के सितंबर में आर्थिक पाबंदी के विषयों को विस्तार किया। यूरोपीय संघ ने कई बार रूस के खिलाफ़ लगाए गए प्रतिबंध को लम्बा किया। इसके जवाब में रूस ने यूरोपीय संघ के खिलाफ़ कदम भी उठाए, जिनमें यूरोपीय संघ से कृषि उत्पादों के आयात को सीमित करना प्रमुख है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040