Web  hindi.cri.cn
    लीबिया के तदजौरा तट पर 25 पीड़ितों के अवशेषों की खोज हुई
    2017-06-28 16:18:24 cri

    लीबियन रेड क्रिसेंट के कर्मचारियों ने 27 जून को लीबिया की राजधानी में त्रिपोली के पास तदजौरा क्षेत्र के तट पर 25 पीड़ितों के अवशेषों की खोज की। इन अवशेषों को समुद्र की लहरों ने किनारे पर ला पटका था। उसी दिन लीबियन रेड क्रिसेंट ने इस बात की पुष्टि की।

    लीबियन रेड क्रिसेंट के कर्मचारी ने कहा कि पहचान ज़ाहिर होने पर पता चला कि ये सभी तस्कर थे, जिन्होंने नाव के जरिये यूरोप के अंदर आने की कोशिश की थी। अभी तक इस दुर्घटना का कारण साफ़ नहीं है।

    लीबियाई तटरक्षक बलों के प्रवक्ता ने 27 जून को कहा कि इसके पहले उन्होंने पश्चिमी लीबिया के सब्राथ के पास सागर में 19 महिलाएं और 4 बच्चे समेत 147 तस्करों को बचाया था। इन तस्करों में से अधिकांश कैमरून, सूडान, माली और सेनेगल से आये हैं। फिलहाल उन्हें त्रिपोली के अवैध तस्कर शिविर में भेजा गया है।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040