Web  hindi.cri.cn
    रूस अमेरिका उप विदेश मंत्री बैठक स्थगित
    2017-06-23 10:19:03 cri

    रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 22 जून को मॉस्को में कहा कि रूस के खिलाफ़ अमेरिका के नये प्रतिबंध से दोनों देशों के संबंध फिर खतरे में पड़ रहे हैं। रूस ने 23 जून को दोनों देशों की उप विदेश मंत्री बैठक को स्थगित कर दिया।

    लावरोव ने उस दिन अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलर्सन से फोन पर कहा कि रूस पर अमेरिका का दबाव डालना अव्यावहारिक है। रूस के खिलाफ़ प्रतिबंध बढ़ाने से मुश्किल दौर से गुज़र रहे रूस अमेरिका संबंधों पर बहुत बड़ा खतरा मंडराने लगा है।

    लावरोव ने कहा कि इस से पहले रूस ने अमेरिका को दोनों देशों के संबंधों के सामान्यीकरण का सुझाव पेश किया था और अब, रूस अमेरिका के जवाब का इंतजार कर रहा है।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040