चीनी वैज्ञानिकों ने दक्षिण चीन सागर व आसपास द्वीपों की अध्ययन सामग्री का संपादन शुरू किया
2017-06-22 18:44:58 cri
21 जून को चीनी विज्ञान अकादमी के दक्षिण चीन सागर अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दक्षिण चीन सागर व आसपास के द्वीपों की अध्ययन सामग्री के संपादन का कार्यक्रम क्वांगचो में शुरू हुआ। यह चीनी विज्ञान व तकनीक मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017 में अनुमति दिये गये 14 कार्यक्रमों में से एक है।
चीनी विज्ञान अकादमी के दक्षिण चीन सागर अनुसंधान प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष, इस कार्यक्रम के प्रमुख लुङ लीज्वान ने कहा कि इस कार्यक्रम में गत् पचाक के दशक से दक्षिण चीन सागर व आसपास के द्वीपों के अनुसंधान में प्राप्त मूल्यवान आंकड़ों व ऐतिहासिक सामग्री को संपादित किया जाएगा।
चंद्रिमा