Web  hindi.cri.cn
    गरीबी कम करने के विकास पर चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग
    2017-06-22 14:42:28 cri

    21 जून को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अफ्रीकी संघ की कमेटी के अध्यक्ष मूसो फाकी के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं से मुलाकात में गरीबी कम करने के विकास पर चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग की चर्चा की।

    वांग यी ने कहा कि गरीबी मानव जाति के समान दुश्मन के साथ साथ अशांति और आतंकवाद का स्रोत भी है। विकास सभी मामले के समाधान के मास्टर कुंजी के साथ साथ चीन और विकासशील देशों का समान मिशन भी है। वर्तमान में अफ्रीका की लगभग 40 करोड़ गरीब लोग हैं। इसलिए उसका गरीबी कम करने और विकास करने का कार्य अति आवश्यक है। अफ्रीकी देश चीन के गरीबी कम करने और विकास की सफल अनुभव सीखना चाहते हैं। उन्हें आशा है कि चीन और अफ्रीका के बीच मैत्री और आपसी लाभ वाले सहयोग से जल्द से जल्द पूरी तरह गरीबी का उन्मूलन किया जाएगा।

    अफ्रीका की तत्काल आवश्यकता के अनुसार चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग मंच पर चीनी राष्ट्रपति शी चिन फिंग ने चीन और अफ्रीका के बीच गरीबी कम करने के सहयोग की परियोजना घोषित की। जिससे अफ्रीका की तत्काल उम्मीदों को जवाब दिया गया। हमें आशा है कि इस बार की भेंटवार्ता से चीन और अफ्रीका के सबसे मशहूर थिंक टैंक, विशेषज्ञ और मीडिया मित्र गरीबी कम करने के दौरान प्राप्त उपलब्धियों और अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे। ताकि गरीबी कम करने के विकास पर चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग के लिए सुझाव पेश किये जा सकें या व्यावहारिक कार्यवाही कार्यक्रम पेश किया जा सके।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040