चीनः एक पट्टी एक मार्ग निर्माण में समुद्री सहयोग विज़न जारी की
2017-06-20 16:35:13 cri
हाल में चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार कमेटी और चीनी राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो ने संयुक्त रूप से समुद्री सहयोग के निर्माण की विज़न जारी की। यह चीन सरकार द्वारा पहली बार एक पट्टी एक मार्ग के समुद्री निर्माण के सहयोग पर चीनी प्रस्ताव पेश किया है, साथ ही एक पट्टी एक मार्ग अंतर्राष्ट्रीय शिखर मंच की उपलब्धियों में से एक है।
योजना के अनुसार चीन-हिन्द महासागर-अफ्रीका-भू मध्यसागर नीले आर्थिक कॉरिडोर, चीन-ओशिनिया-दक्षिण प्रशांत नीले आर्थिक कॉरिडोर और आर्कटिक महासागर-यूरोप नीले आर्थिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
चीन सरकार ने 21वीं शताब्दी के समुद्री रेशम मार्ग से जुड़े देशों से आह्वान पेश किया कि सब को हरे विकास पर ध्यान देकर साथ मिलकर मनुष्य व समुद्र के सामंजस्यपूर्ण विकास को आगे बढ़ाना चाहिए।
(श्याओयांग)