Web  hindi.cri.cn
    चीन की मदद से भारत में लोकप्रिय हो रहा है मार्शल आर्ट
    2017-06-19 18:24:16 cri

    19 जून को 2017 ब्रिक्स देशों के खेल समारोह के मार्शल आर्ट की कुछ इवेंटों का आयोजन किया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष मार्शल आर्ट ऑल राउंड इवेंट में पहला स्थान हासिल किया, जो इस खेल समरोह का पहला स्वर्ण पदक है।

    भारतीय मार्शल आर्ट संघ के अध्यक्ष भूपेंदर सिंह बाजवा ने पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कहा कि मार्शल आर्ट भारत में एकदम नया खेल है। उन्होंने चीन के समर्थन व मदद की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर साल चीन भारत को कई मार्शल आर्ट कोच और खिलाड़ी भेजता है और भारतीय कोचों व खिलाड़ियों के साथ आदान प्रदान करता है। इससे भारतीय मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिला।

    गौरतलब है कि 17 से 21 जून तक ब्रिक्स देशों का खेल समारोह चीन के क्वांगचो में आयोजित हो रहा है, जिसका मकसद ब्रिक्स देशों के बीच खेल क्षेत्र में आदान प्रदान व सहयोग को आगे बढ़ाना है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040