Web  hindi.cri.cn
    खेल ब्रिक्स देशों के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेगा
    2017-06-19 10:29:38 cri

    18 जून को जारी वर्ष 2017 ब्रिक्स देशों के खेल समारोह में चीनी राष्ट्रीय खेल ब्यूरो के उप प्रधान यांग शूआन ने चीन और रूस के बीच महिला वॉलीबॉल की मैच देखी। उन्होंने संवाददाता से कहा कि ब्रिक्स देशों के मानवीय आदान-प्रदान में खेल ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि खेलों का आदान-प्रदान ब्रिक्स देशों के मानवीय आदान-प्रदान में एक महत्वपूर्ण पक्ष है। ब्रिक्स देशों का पहला खेल समारोह अब क्यांगचो में आयोजित हो रहा है। वह भी ब्रिक्स भावना की एक उपलब्धि है।

    यांग के अनुसार खेल ब्रिक्स देशों के मानवीय आदान-प्रदान में ज्यादा भूमिका निभा सकेगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील ने अभी रियो ओलंपिक का आयोजन किया। खेल ब्राजील में लोकप्रिय है। रूस खेलों का परंपरागत शक्तिशाली देश है। भारत और दक्षिण अफ्रीका में खेल के विकास में भी अपनी अपनी विशेषताएं हैं। इस बार समारोह में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी युवा हैं। इस बार का आदान-प्रदान उनके बीच समझ और मित्रता को मज़बूत करने के लिये बहुत उपयोगी है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040