Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका ने पाँच भारतीय मछुआरों को पकड़ा
    2017-06-19 10:22:50 cri

    ऑल इंडिया रेडियो द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंकाई नौ सेना ने 18 जून को भारत के तमिलनाडु प्रांत के पाँच मछुआरों और उनके जहाजों को पकड़ा।

    रिपोर्ट के अनुसार उन मछुआरों को तमिलनाडु प्रांत के सार्वजनिक समुद्र में पकड़ा गया। श्रीलंकाई नौ सेना ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका के प्रादेशिक समुद्र में प्रवेश किया था।

    श्रीलंका और भारत के बीच मत्स्य पालन विवादों का इतिहास बहुत लंबा है। हाल के कई वर्षों में श्रीलंका और भारत लगातार आपस में आरोप लगाते रहे हैं कि एक-दूसरे के मछली पकड़ने की सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ते हैं। इसलिये मत्स्य पालन समस्या दोनों देशों के संबंधों में एक संवेदनशील मामला बन गई है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040