Web  hindi.cri.cn
    वांग ई ने भारतीय विदेश राज्य मंत्री से भेंट की
    2017-06-19 09:28:44 cri

    चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने 18 जून को पेइचिंग में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री वार्ता में भाग लेने आए भारतीय विदेश राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह से भेंट की।

    वांग ई ने कहा कि वर्तमान में चीन-भारत संबंध मुख्य तौर पर निरंतरता के साथ विकसित हो रहे हैं। कुछ समय से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अस्ताना में भेंट की थी। जिससे दोनों पक्षों के राजनीतिक आपसी विश्वास और मज़बूत हुए और चीन-भारत संबंधों के विकास के लिये एक स्पष्ट दिशा भी दी गयी। चीन भारत के साथ दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों को अच्छी तरह से लागू करना, राजनीति, अर्थव्यवस्था और व्यापार, मानवीय संस्कृति, प्रतिरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करना, द्विपक्षीय संबंधों में मौजूद संवेदनशील मामलों और मतभेदों का समाधान करना चाहता है। वांग ई ने इस बात का स्वागत किया कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने एक साथ शांगहाई सहयोग संगठन में भाग लिया।

    सिंह ने कहा कि भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं और दोनों विकासशील देश भी हैं। भारत चीन के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है। भारत चीन के साथ उच्च स्तरीय मेलजोल को बहाल करना, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को मज़बूत करना, मतभेदों का अच्छी तरह से समाधान करना चाहता है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040