Web  hindi.cri.cn
    भारतीय खिलाड़ी ने ब्रिक्स देशों के खेल समारोह में प्रथम स्वर्ण पदक जीता
    2017-06-19 09:44:08 cri
    भारतीय खिलाड़ी ज्ञानदास सिंह मायांगलाम्बाम ने दक्षिणी चीन के क्वांग चो शहर में चल रहे वर्ष 2017 ब्रिक्स देशों के खेल समारोह में पुरुष मार्शल आर्ट ऑल राउंड इवेंट में पहला स्थान प्राप्त किया, जो इस खेल समरोह का पहला स्वर्ण पदक है।

    27 वर्षीय मायांगलाम्बाम मार्शल आर्ट के अभ्यास में 12 साल तक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2012 क्वांग चो एशियाड और जकार्ता विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।

    मैच के बाद उन्होंने कहा कि मुझे अविश्वास लगता है और बहुत खुश भी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह मेरा पहला स्वर्ण पदक है।

    ब्रिक्स देशों से आये 33 खिलाडियों ने मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में भाग लिया। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040