Web  hindi.cri.cn
    "एक पट्टी एक मार्ग"अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच एशिया-युरोप महाद्वीप में सहयोग का नया चरण शुरु:पुतिन
    2017-06-16 15:59:00 cri
    "एक पट्टी एक मार्ग"अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच अद्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, मंच के सफल आयोजन से एशिया-युरोप महाद्वीप और दूसरे क्षेत्रों में आपसी सहयोग का नया चरण शुरु हुआ है। रूसी राष्ट्रपति व्यादीमिर पुतिन ने 15 जून को यह बात कही।

    उन्होंने उसी दिन"पुतिन के साथ प्रत्यक्ष लाइन" शीर्षक टीवी प्रोग्राम की समाप्ति पर मीडिया को इन्टरव्यू दिया। उन्होंने सबसे पहले चीनी संवाददाता द्वारा पूछे गए"एक पट्टी एक मार्ग"से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

    पुतिन ने कहा कि रूस और चीन युरोप-एशिया आर्थिक गठबंधन और रेशम मार्ग आर्थिक कोरिडॉर के निर्माण की प्रक्रिया में एकता से प्रयास कर सकते हैं। दोनों देश न केवल आर्थिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार हैं, बल्कि आपस में कई मिलते जुलते लक्ष्य मौजूद हैं। दोनों देश एक दूसरे के पूरक हैं।"हम कारगर सहयोग करेंगे, इससे दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा ही नहीं, अंतरारष्ट्रीय स्थिति पर भी सक्रिय असर भी पड़ोगा।"पुतिन ने ऐसी कही।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040