Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका व रूस को सहयोग करना चाहिये:पुतिन
    2017-06-16 15:41:52 cri

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 15 जून को कहा कि रूस व अमेरिका दोनों को द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने चाहिये। दोनों देशों को सहयोग करना चाहिये।

    पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका को दुश्मन नहीं मानता। दोनों देश दो बार के विश्व युद्धों में एक पक्ष लेते थे। बहुत रूसी नागरिक अमेरिकी जनता द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। और आशा है कि रूस-अमेरिका संबंध सामान्य हो सकेंगे। पुतिन के अनुसार रूस के प्रति प्रतिबंध दोनों पक्षों को हानि पहुंचाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका द्वारा रूस के प्रति लगाये गये प्रतिबंधों से रूस पर 50 अरब से 52 अरब अमेरिकी डॉलर की हानि पहुंची, पर अमेरिका पर एक खरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040