Web  hindi.cri.cn
    नेपाल और युगांडा के बीच राजनीतिक संबंध हुए स्थापित
    2017-06-15 11:05:41 cri

    नेपाली विदेश मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार नेपाल व युगांडा ने 13 जून को औपचारिक रूप से राजनीतिक संबंधों की स्थापना की।

    संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी नेपाली प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्टाराई और युगांडा के प्रतिनिधि अतोनिआ अयेबारे ने न्यूयार्क में संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किये और दोनों देशों के राजनीतिक संबंध स्थापना करने की घोषणा की। इसके साथ ही नेपाल के साथ औपचारिक राजनीतिक संबंध स्थापित करने वाले देशों की संख्या 145 हो चुकी है।

    नेपाली विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि राजनीतिक संबंधों की स्थापना से नेपाल व युगांडा के संबंध और घनिष्ट होंगे। यह द्विपक्षीय सहयोग संबंध की उन्नति को आगे बढ़ाने और विकास व शांति की खोज की प्रक्रिया में द्विपक्षीय अनुभवों का उपभोग करने में मददगार सिद्ध होगा।

    नेपाल व युगांडा दोनों निर्गुट आंदोलन के सदस्य देश और ग्रुप 77 के सदस्य देश हैं।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040