Web  hindi.cri.cn
    भूस्खलन और बाढ़ से भारत व बांग्लादेश में 150 की मौत
    2017-06-15 11:02:31 cri

    इधर के दिनों में दक्षिण बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन व बाढ़ से कुल 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जाते हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में 12 जून को भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। 14 जून तक रांगामती में 98 लोगों की मौत हुई और 5000 से ज्यादा मकान ढह चुके हैं। चिटगांव और बंदरबन में 38 लोग मारे गए हैं।

    वहीं पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम में 12 जून से शुरू भारी बारिश के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और 10 लोग लापता हुए हैं। 300 से ज्यादा मकान नष्ट हुए हैं।

    गौरतलब है कि हर साल जून महीने में बांग्लादेश में मानसून दस्तक देता है। बांग्लादेश के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्रों में अकसर भारी वर्षा होती है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदा होती है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040