Web  hindi.cri.cn
    चीनी नौसेना का जहाज़ी बेड़ा पाकिस्तान दौरे पर
    2017-06-11 15:22:30 cri

    चीनी नौसेना का जहाज़ी बेड़ा 10 जून को अपनी यात्रा के 7वें पड़ाव यानी पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पहुंचा। वह पाकिस्तान में 4 दिवसीय औपचारिक यात्रा पर है।

    कराची बंदरगाह में आयोजित स्वागत रस्म में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। चीनी नौसेना के जहाज़ी बेड़े के कमांडर मेजर जनरल शंग हाओ ने जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त समुद्री सैन्याभ्यास, नागरिको के लिए जहाज़ खोला जाना, डेक पर सत्कार समारोह और पेशेवर आदान-प्रदान करना आदि सिलसिलेवार मित्रवत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शंग हाओ ने विश्वास जताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से चीनी और पाक नौसेना के बीच पारंपरिक मैत्री, आपसी विश्वस और सहयोग मज़बूत होगा। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतरीन संबंध को आगे बढ़ाया जाएगा।

    पाकिस्तान की नौसेना के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ एडमिरल मुहम्मद ज़काउल्लाह ने छांगछुन जहाज़ की सवारी की। उन्होंने कहा कि चीनी नौसेना के जहाज़ी बेड़े की मौजूदा यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे सामंजस्यपूर्ण समुद्री विचारधारा प्रसारित होगी। आशा है कि मौजूदा यात्रा सफल होगी। मैं चीनी पक्ष के साथ गहन रुप से विचार विमर्श करने को तैयार हूँ।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040