Web  hindi.cri.cn
    ब्रिटिश आम चुनाव में किसी भी पार्टी ने बहुमत नहीं
    2017-06-09 18:18:15 cri

    9 जून को जारी ब्रिटिश आम चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार किसी भी पार्टी ने संसद के निचले सदन में बहुमत प्राप्त नहीं किया। कंजर्वेटिव पार्टी ने सर्वाधिक सीटें जीतीं, लेकिन उसके पास कुल सीटों की आधे से कम हैं।

    सुबह 5 बजे तक ब्रिटिश चुनाव विभाग ने 650 सीटों में से 631 सीटों के परिणाम घोषित किये। प्रधान मंत्री टेरेसा मे की नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी ने 306 सीटें जीतीं, जबकि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी लेबर पार्टी ने 258 सीटें प्राप्त कीं।

    त्रिशंकू संसद के कारण कंजर्वेटिक पार्टी और लेबर पार्टी दोनों के मिलकर सरकार बनाने की संभावना है।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040