Web  hindi.cri.cn
    चीनी उप विदेश मंत्री ल्यू चेन मिन संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव बने
    2017-06-09 16:10:09 cri

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 8 जून को यह घोषणा की कि चीनी उप विदेशमंत्री ल्यू चेन मिन को संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक और सामाजिक मामले के लिए अगले उप महासचिव की नियुक्ति की गई है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान उप महासचिव वू होंग बो का स्थान लिया गया। वू होंग बो का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा।

    गुटेरेस ने ल्यू चेन मिन के नियुक्ति वक्तव्य में कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में दिए गए योगदान के लिए वर्तमान उप महासचिव वू होंग बो की भूरी भूरी प्रशंसा की और सफलता से संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र छोटे से द्वीप विकासशील देशों के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन, संयुक्त राष्ट्र विकास और वित्त पोषण मामले के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र समुद्रीय सम्मेलन आदि महत्वपूर्ण परियोजनाओं के तैयारी कामों का निर्देशन करने के लिए वू होंग बो के प्रति आभार प्रकट भी किया।

    गुटेरेस ने ल्यू चेन मिन के नियुक्ति वक्तव्य में परिचय देते हुए कहा कि नव संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव ल्यू चेन मिन के पास 30 से अधिक वर्षों तक राजनयीक कार्यों का अनुभव है, वे द्विपक्षीय क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बड़ा ध्यान देते हैं। ल्यू चेन मिन ने 10 वर्षों के समय में गहन रूप से मौसम परिवर्तन की वार्ता में भाग लिया। उन्होंने क्योटो प्रोटोकॉल और पेरिस समझौते के लिए योगदान दिया था। कई वर्षों तक ल्यू चेन मिन हमेशा से कई तरीकों से अनवरत विकास पर जोर देते हैं। (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040