म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा बरामद
2017-06-08 16:08:32 cri
म्यांमार सेना के मुख्यालय ने 8 जून को घोषणा की कि बचावकर्ताओं ने सुबह दक्षिणी म्यांमार के टानिनतारी प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में एक दिन पहले लापता हुए सैन्य परिवहन विमान के मलबे और कुछ मृतकों के शव बरामद किये।
मुख्यालय ने बताया कि यह विमान 7 जून को टानिनतारी प्रांत की राजधानी के पश्चिम में संपर्क टूट गया था। सेना ने बचाव के लिए 9 सैन्य जहाज, पाँच विमान और दो हेलिकॉप्टर भेजे हैं। तलाशी कार्य अब भी जारी है।
मुख्यालय ने मृतकों के शवों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
यह परिवहन विमान स्थानीय समयानुसार सात जून को टानिनटारी क्षेत्र के मार्गुइ शहर से उड़ान भरकर यांगक्वांग जा रहा था। लेकिन बीस मिनट तक उड़ान भरने के बाद वह लापता हो गया।
विमान पर कुल 122 लोग सवार थे, जिनमें 14 क्रू मेंम्बर भी शामिल थे।
(वेइतुङ)