Web  hindi.cri.cn
    19वीं चीन यूरोपीय संघ शिखर बैठक में कई समानता संपन्न
    2017-06-04 15:09:11 cri

    1 से 2 जून तक चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग , यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय संघ आयोग के अध्यक्ष जुनकर ने ब्रसेल्स में 19वीं चीन यूरोपीय संघ शिखर बैठक आयोजित की। ली खछ्यांग ने जुनकर के साथ चीन यूरोपीय संघ बिजनेस समिट, चीन-यूरोपीय संघ मझोले और लघु उद्यम सहोयग बैठक और चीन यूरोपीय संघ सृजन सहयोग वार्तालाप में भाग लिया।

    दोनों पक्षों ने इस वार्ता की उपलब्धियों की प्रसंशा की और चीन यूरोपीय संघ सर्वांगीण साझेदारी गहराने पर कई समानताएं संपन्न कीं। दोनों पक्षों के नेताओं का समान पक्ष है कि सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के नाते चीन और यूरोपीय संघ के बीच चौतरफा सहयोग बढ़ाना अधिक रणनतीतिक महत्व रखता है। चीन यूरोपीय संघ संबंधों का विकास अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुका है। यूरोपीय संघ ने एक चीन नीति को दोहराया, जबकि चीन ने यूरोप के एकीकरण का समर्थन दोहराया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ बैठक करने और इस संदर्भ में बहुपक्षीय सहयोग चलाने पर राज़ी किया। दोनों पक्ष डटकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों और विश्व व्यापार संगठन के नियमों की सुरक्षा करेंगे और खुली विश्व अर्थव्यवस्था के निर्माण में जुटेंगे। दोनों पक्ष एक पट्टी एक मार्ग योजना और यूरोपीय पूंजी निवेश योजना के एकीकरण को मजबूत करने पर सहमत हुए और चीन यूरोपीय संघ समान निवेश कोष की स्थापना करेंगे।

    दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन के निपटारे के महत्व पर ज़ोर दिया और वर्ष 2015 संपन्न पेरिस समझौते में निर्धारित वादे दोहराये और समझौता लागू करने पर सहमति बनायी।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040