2016 पेइचिंग पर्यावरण स्थिति की विज्ञप्ति जारी
2017-06-03 15:23:52 cri
2 जून को पेइचिंग पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो ने 2016 पेइचिंग वातावरण स्थिति की विज्ञप्ति जारी की और गत वर्ष पेइचिंग की पर्यावरण स्थिति का सिंहावलोकन करके सारांश किया। विज्ञप्ति से ज़ाहिर होता है कि पेइचिंग के वातावरण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा रहा है और पारिस्थितिकी पर्यावरण की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पेइचिंग, थ्येनचिन, हपेई और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण रोकथाम की साझेदारी व्यवस्था का निरंतर परिपक्व हो रही है और निपटारे का प्रभाव बेहतर होता रहा है। इसके बावजूद पेइचिंग की वायु गुणवत्ता में सुधार मिशन अभी भी कठोर है। 2016 में हालांकि पेइचिंग में पीएम 2.5 के औसत घनेपन में कटौती आयी है, फिर भी देश के मापदंड के 1.09 गुणा से ज्यादा होता था।
(श्याओयांग)