Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन आपदा पर चीन ने भेजे सद्भावना संदेश
    2017-05-29 14:58:07 cri

    हाल में श्रीलंका में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 28 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने श्रीलंका के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सद्भावना संदेश भेजे।

    शी चिनफिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन व श्रीलंका परम्परागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। राहत कार्य के लिए चीन श्रीलंका सरकार का समर्थन करना चाहता है। विश्वास है कि श्रीलंका सरकार व जनता अवश्य ही आपदा से निपटते हुए पुनर्निर्माण कर सकेगी।

    ली खछ्यांग ने श्रीलंका व श्रीलंकाई जनता के प्रति सद्भावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि चीन श्रीलंका सरकार को मदद देकर राहत कार्य जारी रखेगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040