Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका में बाढ़ व भूस्खलन से 91 लोगों की मौत
    2017-05-27 15:10:42 cri

    श्रीलंका आपदा प्रबंधन सेंटर ने 26 मई को घोषणा की कि श्रीलंका के मध्य व दक्षिण में भारी बारिश से हुए बाढ़ व भूस्खलन में 91 लोगों की मौत हो गई और अन्य 100 लोग लापता हैं। करीब 5.2 लाख लोग प्रभावित हुए।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि भावी 24 घंटे में और ज्यादा बारिश होने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि राहत बचाव का काम जारी है। मृतकों की संख्या के बढ़ने की संभावना है।

    बाढ़ व भूस्खलन की वजह से श्रीलंका के दक्षिण में हाइवे व रेल यातायात ठप हो चुके हैं।

    श्रीलंका के विदेश मंत्रालय द्वारा 26 मई को जारी एक घोषणा के मुताबिक श्रीलंका सरकार ने संयुक्त राष्ट्र आदि अंतरराष्ट्रीय संगठनों व पड़ोसी देशों से सहायता की मांग की।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040