चीनी नौसेना का ज़हाज़ी बेड़ा बांग्लादेश की मित्रवत यात्रा समाप्त कर स्थानीय समय के अनुसार 26 मई को चटगांव बंदरगाह से श्रीलंका की यात्रा के लिए रवाना हुआ।
जहाजी बेड़ा के रवाना होने के बाद बांग्लादेशी समुद्री खाड़ी में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्र सैन्याभ्यास हुआ। अभ्यास के मुख्य विषयों में जहाज़ी बेड़े का मिलन, गतिविधि चलाना, संयुक्त आपूर्ति, संयुक्त राहत आदि शामिल हैं।
चीनी नौसेना के ज़हाज़ी बेड़े के कमांडर शन हाओ ने कहा कि मौजूदा सैन्य अभ्यास चीन और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास में सबसे ज्यादा विषय, सबसे लम्बा समय और सबसे विशाल दायरा होने वाला अभ्यास है। इसके माध्यम से दोनों पक्षों के बीच ज़हाज़ों के संयुक्त कमांड और सहयोग की क्षमता बढ़ी और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास भी मज़बूत हुआ।
(श्याओ थांग)