Web  hindi.cri.cn
    काठमांडू में चीनी लेखकों के निवास स्थान का अनावरण
    2017-05-25 14:46:09 cri

    24 मई को पेइचिंग प्रकाशन ग्रुप के अधीन अक्तूबर साहित्य अकादमी ने काठमांडू में स्थित चीनी तिब्बत पुस्तक दुकान में चीनी लेखकों के निवास स्थान का अनावरण किया।

    चीनी मशहूर लेखक ल्यू छिंग पांग इस निवास स्थान में रहने वाले पहले चीनी लेखक होंगे। निवास स्थान में रहने से लेखक गहराई के साथ नेपाल का पता लगाएंगे ताकि साहित्य रचना के लिए अधिक प्रेरणा मिले।

    सूत्रों के अनुसार काठमांडू लेखक निवास स्थान दोनों देशों के साहित्यकारों के मेलजोल का मंच भी बनेगा। वह कुछ नेपाली साहित्यकारों को चीन में एक अरसे तक जीवन बिताने का निमंत्रण देंगे।

    अक्तूबर साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष चो लेन चेन ने बताया कि काठमांडू लेखक निवास स्थान अक्तूबर साहित्य अकादमी द्वारा चीन के बाहर स्थापित तीसरा ऐसा स्थान है। काठमांडू चुनने का मुख्य कारण वहां महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है, जिसका चीन के साथ काफी पुराना सांस्कृतिक जुड़ाव है।

    (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040