अफगानिस्तान में तालिबान ने एक जर्मन महिला को मार डाला
2017-05-23 15:58:03 cri
काबुल पुलिस के मुताबिक तालिबान ने हाल ही में काबुल में विदेशी गैर-सरकारी संगठन के कर्मचारियों के खिलाफ़ हमला करने की साजिश रची, जिससे एक जर्मन महिला की मौत हो गई। इसके साथ एक फिनिश महिला का उपहरण भी कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक 20 मई की रात कुछ आतंकवादियों ने काबुल में गैर-सरकारी संगठन के एक कर्मचारी निवास में घुसकर वहाँ रहने एक जर्मन महिला और स्थानीय सुरक्षा गार्ड को मार डालकर एक फिनिश महिला का उपहरण कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक तालिबान की इस साजिश का उद्धेश्य पता नहीं चल पाया है। लेकिन अपने महत्वपूर्ण कमांडर या उच्च अधिकारी के गिरफ्तारी के बाद तालिबान अकसर बदला लेने में विदेशी लोगों का उपहरण करता है।
(नीलम)