Web  hindi.cri.cn
    फिनलैंड की एक महिला अफ़गानिस्तान में अपहृत
    2017-05-22 11:19:19 cri

    फिनलैंड की एक महिला के अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में लापता होने की ख़बर है। शायद उसका अपहरण किया गया है। फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने 21 मई को इसकी पुष्टि की।

    फिनलैंड की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार स्वीडन के एक राहत व विकास संगठन के प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की कि लापता व्यक्ति इस संगठन में काम करने वाली फिनलैंड की एक महिला है।

    वहीं अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार अफ़गान गृह मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार 20 मई की रात एक जर्मन महिला व एक अफ़गान सुरक्षा गार्ड काबुल में हमले का शिकार बने। उनके साथ फिनलैंड की एक महिला का भी अपहरण किया गया है।

    गौरतलब है कि अफ़गानिस्तान में फ़िनलैंड के 35 नागरिक व 30 सैनिक मौजूद हैं। फ़िनलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को अफ़गानिस्तान न जाने की सलाह दी है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040