Web  hindi.cri.cn
    चीनियों की मेज़ पर आया पाकिस्तान का सीफ़ूड
    2017-05-22 11:18:53 cri

    हाल ही में पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से आया सीफ़ूड चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की राजधानी उरुमछि पहुंचा और शिनच्यांग के करमई पहुंचाया जाएगा।

    खबर है कि इस महीने की 27 तारीख को सातवीं उत्तरी शिनच्यांग के पश्चिमी क्षेत्र के समन्वय विकास संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शिनच्यांग यूफेई अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन प्रदर्शनी केंद्र में तीन दिनों की प्रदर्शनी लगेगी और सीफ़ूड मिलेगा। इस दौरान लोग सीफूड का स्वाद भी ले पाएंगे।

    गौरतलब है कि शिनच्यांग के करमई शहर और ग्वादर शहर मैत्रीपूर्ण शहर हैं। इस साल के मार्च में शिनच्यांग यूफेई अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन की एक शाखा कंपनी ने ग्वादर में एक सीफूड प्रोसेसिंग कारखाने की स्थापना की। इस परियोजना में करीब 51 करोड़ युआन की पूंजी लगायी गयी है। इसके निर्माण के बाद वह ग्वादर का सबसे बड़ा मत्स्य केंद्र बनेगा।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040