युशू तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की सहायता से नेपाल में मीडिल स्कूल का पुनर्निर्माण कार्य शुरु
2017-05-21 17:17:57 cri
चीन के छिंगहाई के युशू तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की सरकार की सहायता से जन कल्याण मीडिल स्कूल का पुनर्निर्माण कार्य 19 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुरु हुआ, जो महाभूकंप में नष्ट हो गया था।
"हमारे स्कूल के पुनर्निर्माण की बडी आवश्यकता है। चीन ने हमें काफी मदद दी। यह बहुत खुशी की बात है।" जन कल्याण मीडिल स्कूल के प्रधान ने चीनी समाचार एजेंसी शिनहुआ के संवाददाता को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।
गौरतलब है कि जन कल्याण मीडिल स्कूल की स्थापना 2004 में हुई, जिसमें करीब 1200 छात्र पढ़ रहे हैं। अप्रैल साल 2015 में आए महाभूकंप से स्कूल को भारी नुकसान पहुंचा था। दिसम्बर 2016 में इस स्कूल और चीन के बीच पुनर्निर्माण की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
बताया जाता है कि चीन की सहायता में निर्मित नई इमारत की तीन मंजिले तिब्बती शैली की होंगी।
(श्याओ थांग)