अफ़गान में एक बैंक पर हमला, 39 हताहत हुए
2017-05-21 15:25:03 cri
पूर्वी अफ़गानिस्तान के पक्तिया प्रांत की राजधानी गरदेज़ में एक बैंक 20 मई को तालिबान सशस्त्र तत्वों के हमले का शिकार बन गया। इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई और अन्य 31 घायल हुए। अफगान अधिकारी ने उसी दिन इस खबर की पुष्टि की।
पक्तिया प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार व्यक्ति शिर मोहम्मद के मुताबिक हमला उसी दिन दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस हमले में 5 लोग शामिल थे। उनमें से एक की मौत अपने शरीर पर लगे बम को उड़ा देने से हुई, जबकि अन्य चार की मौत सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में हुई।
अफ़गान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमेदज़ई ने उसी दिन ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और हमले को बहुत शर्मनाक बताया।
(श्याओ थांग)