चीनी स्टेट काउंसिलर यांग च्ये छी ने 20 मई को अमरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलर्सन के साथ फोन पर वार्ता की।
यांग च्ये छी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मार्च-ए-लागो मुलाकात किये जाने से अब तक दोनों नेताओं की सहमतियों के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों में नई महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रगति हासिल हुई है। अगले चरण में दोनों पक्षों को दोनों नेताओं की सहमति पर निरंतर अमल करना चाहिए, उच्च स्तरीय और विभिन्न स्तरों के बीच आवाजाही बनाए रखनी चाहिए, आर्थिक सहयोग की सौ दिनों की योजना आगे बढ़ाकर विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहिए, महतवपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में ताल-मेल को मज़बूत करना चाहिए। चीन अमेरिका के साथ मिलकर घनिष्ठ रूस से संपर्क करके हाल ही में चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण की राजनयिक सुरक्षा वार्ता के लिए तैयारी का काम अच्छी तरह करना चाहता है, ताकि यह वार्ता सुचारू रूप से चलाई जा सके।
रेक्स टिलर्सन ने कहा कि अमेरिका चीन के साथ ताल-मेल को आगे बढ़ाकर चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण की राजनयिक सुरक्षा वार्ता के लिए तैयारी करना चाहता है। उन्हें उम्मीद है कि वार्ता में सकारात्मक प्रगति हासिल होगी।
दोनों पक्षों ने कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति और अन्य समान रुचि वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्री मामलों पर विचार विमर्श किया। (वनिता)