चीन में एक साल संग्रहालय जाने वाले दर्शकों की संख्या 90 करोड़ है
2017-05-18 16:28:02 cri
10 मई अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। पेइचिंग में इस दिवस को मनाने वाले एक कार्यक्रम में चीनी राजकीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के महानिदेशक ल्यू यूचु ने बताया कि इधर कुछ साल चीनी संग्रहालय एक साल में लगभग 30 हजार प्रदर्शनियां आयोजित करते हैं और एक साल में संग्रहालय जाने वाले दर्शकों की संख्या लगभग 90 करोड़ है।
ल्यू यूचु ने कहा कि वर्ष 2016 के अंत तक पूरे देश में दर्ज हुए संग्रहालयों की संख्या 4873 है, जो गतवर्ष से 181 अधिक हुई। 4246 संग्रहालय मुफ्त रूप से खुले हैं, जो कुल संग्रहालयों का 87.1 प्रतिशत है। संग्रहालय चीनी परंपरागत संस्कृति संभलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा पेशेवर संग्रहालय और गैर सरकारी संग्रहालय चीन में तेजी से विकसित हो रहे हैं।
(वेइतुङ)