थाई पर्यटन के लिए चीनी पर्यटकों का योगदान सबसे आगे
2017-05-17 16:23:49 cri
थाई पर्यटन और खेल मंत्रालय के मुताबिक इस साल के पहले चार महीने में थाईलैंड में आए विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.2 करोड़ के पार रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.91 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके तहत कुल करीब 17.8 अरब अमेरिकी डॉलर की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 4.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें चीनी पर्यटकों का योगदान सबसे आगे रहा है।
आंकड़ों के अनुसार इस साल के जनवरी से अप्रैल तक चीनी मुख्य भूमि से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या 31.8 लाख है। हालांकि इस संख्या में 7.5 प्रतिशत की गिरावट हुई, लेकिन चीनी पर्यटकों की संख्या और पर्यटकों का योगदान विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे हैं।
(नीलम)