Web  hindi.cri.cn
    अपहृत 82 नाइजीरियाई लड़कियों की रिहाई का स्वागत:यूएन
    2017-05-09 10:43:13 cri

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टेफेन दुजारिक ने 8 मई को बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा आगवा की गयी 82 लड़कियों की हालिया रिहाई का स्वागत करता है।

    उन्होंने नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त राष्ट्र इन लड़कियों और बाकी अपहृत लड़कियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके परिवार वालों और स्थानीय लोगों से उन लड़कियों को स्वीकार करने और समर्थन देने की अपील करता है ताकि वे फिर से समाज में घुल मिल सकें।

    नाइजीरियी अधिकारी ने 6 मई की रात को पुष्टि की कि बोको हराम द्वारा अपहृत की गई 82 लड़कियों को उत्तर-पूर्व के बोर्नो स्टेट में रिहा किया है।

    (वेइतुङ)


    1  2  3  4  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040