उत्तर कोरिया में एक और अमेरिकी व्यक्ति गिरफ़्तार
2017-05-08 17:37:36 cri
उत्तर कोरिया की केंद्रीय समाचार एजेंसी द्वारा 7 मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया ने 6 मई को एक अमेरिकी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर उत्तर कोरिया के प्रति दुश्मनी कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। हाल ही में यह उत्तर कोरिया द्वारा गिरफ्तार किया गया दूसरा अमेरिकी व्यक्ति है।
रिपोर्ट के अनुसार इस अमेरिकी नागरिक का नाम है किम हासोंग। वह प्योंगयांग विज्ञान व तकनीक विश्वविद्यालय में काम करता था। उत्तर कोरिया के प्रति दुश्मनी कार्रवाई करने के आरोप में उसे 6 मई को उत्तर कोरिया के संबंधित विभाग द्वारा कानून के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अब किम हासोंग से पूछताछ की जा रही है।
चंद्रिमा