Web  hindi.cri.cn
    22वीं अंतर्राष्ट्रीय तेल प्रदर्शनी उद्घाटित
    2017-05-07 17:42:03 cri

    6 मई को 22वीं ईरानी अंतर्राष्ट्रीय तेल प्रदर्शनी तेहरान में उद्घाटित हुई, जिसमें 4500 उद्यमियों ने भाग लिया। ईरानी संसद अध्यक्ष अली लारिजानी और ईरानी तेल मंत्री बिजान जानगेनेह उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

    ईरानी तेल प्रदर्शनी में मुख्यतः तेल, प्राकृतिक गैस और तेल के पेट्रोलियम रसायन उद्योग में ईरान तथा विश्व के अन्य देशों की तकनीक एवं उद्योग क्षमता का प्रदर्शन किया जाता है। यह मध्य पूर्व क्षेत्र ही नहीं, बल्कि विश्व में सबसे अहम तेल व प्राकृतिक गैस की प्रदर्शनी है। प्रदर्शनी ईरानी कारोबारों और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार के विकास की जानकारी प्रदान देती है और उत्पादकों एवं आपूर्तिकर्ताओं को सूचना देती है।

    वर्तमान प्रदर्शनी में ईरान की 2500 कंपनियां, चीन, जर्मनी, इटली, हॉलैंड, फ्रांस व ब्रिटेन सहित 1500 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी 9 मई को समाप्त होगी।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040