5 मई को भारत स्थित चीनी राजदूत लो चाओह्वेई ने भारतीय सेना संघ में भाषण दिया। भाषण का शीर्षक था मेरी नज़र में भारत, भारतीय लोग व चीन-भारत संबंध। भारतीय सेना संघ के अध्यक्ष सिंह, भारतीय सरकारी अधिकारियों और भारत स्थित विदेशी अधिकारियों समेत सौ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।
राजदूत लो ने अपने भाषण में भारत में अपने अनुभव से जोड़कर इस बात का परिचय दिया कि चीनी लोगों की नज़र में भारत व भारतीय लोग, तथा भारत का विकास व चीन-भारत संबंध कैसे हैं। लो ने कहा कि चीन व भारत के बीच आदान-प्रदान का इतिहास बहुत लंबा है। चीन को सच्चे दिल से आशा है कि भारत अच्छी तरह से विकसित हो सकेगा। और भारत चीन के साथ समान विकास हो सकेगा। चीन चीन-भारत संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है। आशा है कि दोनों पक्ष विकास की रणनीति को जोड़ने, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को गहन करने, राजनीति व मानवीय संस्कृति के आदान-प्रदान को घनिष्ठ करने, मतभेदों का नियंत्रण करने को मजबूत कर सकेंगे।
चंद्रिमा